फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जानलेवा बना है कीर्तिनगर-धौडंगी-बडियारगढ़-सौराखाल मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्ढे और कंकरीट बनी वाहन चालकाें के लिए खतरा
विज्ञापन

श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के कई गांवों सहित रुद्रप्रयाग जिले के सौराखाल क्षेत्र को जोड़ने वाला कीर्तिनगर-धौडंगी-बडियारगढ़-सौराखाल मार्ग गड्ढों में तब्दील होने और मार्ग पर फैली कंकरीट वाहन चालकों के लिए खतरा बने हैं। गुहार के बाद भी लोनिवि समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
गत वर्ष एक टेलीकॉम कंपनी की ओर से मार्ग के किनारे भूमिगत केबल बिछाई गई। इस दौरान मशीनों से की गई खोदाई में पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया। साथ ही मार्ग के कई स्थानों पर कंकरीट फैल हुई है, जिससे दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। कई स्थानों पर मार्ग तंग होने से मुश्किल से वाहन गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दुर्गा गैरोला (गारी) ने बताया कि मार्ग सेंद्री गांव से करीब दो किमी चौरास की ओर से मंजराखाल, कौल्याधार, चोपड़ा, धौडंगी, तेगड़, चिलेड़ी, घणजी आदि स्थानों के आस पास अधिक जानलेवा बना है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से मार्ग पर पेंटिंग का कार्य शुरू किया गया था। करीब एक किमी पेंटिंग के बाद कई स्थानों पर कंकरीट उखड़ चुकी है, जिससे विभाग ने तापमान अनुकूल नहीं होने पर कार्य बंद कर दिया है।
घणजी गांव के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग को कई बार मार्ग पर बने गड्ढों को भरने, सड़क चौड़ी करने और तेगड़ बाजार के ऊपर से गुजर रहे मार्ग के सुधारीकरण का अनुरोध किया गया है, लेकिन विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। बारिश में जब ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा और सिरोबगड़ आदि स्थानों पर बाधित होता है, तो यह मार्ग चारधाम यात्रियों के लिए विकल्प का कार्य करता है। कई बार इसी मार्ग से वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन आज तक मार्ग का न तो सुधारीकरण किया गया और नहीं मरम्मत की गई।
विज्ञापन


-नैनीसैंण से 10 किमी बडियारगढ़ की ओर मार्ग पर मौसम अनुकूल होते ही पेंटिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है। शेष भाग की पेंटिंग के लिए शासन को इस्टीमेट भेजा जाएगा। -मनीष कुमार, सहायक अभियंता, लोनिवि कीर्तिनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें