फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कर्ष नवाचारी प्रतियोगिता में प्रिंस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव पौड़ी की पहल पर शैक्षणिक संवर्धन के लिए उत्कर्ष नवाचारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत ब्लाक स्तरीय उत्कर्ष नवाचारी प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

जीजीआईसी श्रीनगर में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि उप जिला चिकित्सालय के कोराना वारियर्स डा. रचित गर्ग ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्रों के भविष्य के लिए जरूरी बताया। उन्होंने मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण दिया। कहा कि कलाम ने कहा था कि सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार, आयोजक प्रभारी महेश गिरि ने बताया कि उत्कर्ष कार्यक्रम के तहत कक्षा-6 में अध्ययनरत जिले के प्रत्येक ब्लाक से दो छात्र-छात्राओं का चयन किया जा रहा है। 30 छात्र-छात्राओं की टीम बनाई जाएगी। इन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इस मौके पर आयोजित उत्कर्ष नवाचारी प्रतियोगिता में विकास खंड खिर्खू के संकुल चमराड़ा, डांग, भट्टीसेरा, देवलगढ़, खिर्सू व गोदा के 12 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सर्वाधिक 56 अंकों के साथ राउमा विद्यालय धारखोला के प्रिंस भंडारी प्रथम व इंटर कॉलेज खिर्सू की श्रद्धा तथा रितिका ने 54-54 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विपुल चमोली, विपिन गौतम, राकेश मोहन कंडारी, चंद्रमोहन बिष्ट, अखिलेश घिल्डियाल, कृष्णबल्लभ गोदियाल, रोहित, पुष्पा सौरियाल, मंजू जुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें