फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई से पौड़ी में शुरू होगी पुलिस भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में आगामी 15 मई से पुलिस भर्ती का आयोजन होगा। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में पुलिस विभाग की टीम कांस्टेबल, फायरमैन, पीएसी जवान के पदों पर चयन के लिए युवाओं का शारीरिक माप तोल परीक्षण किया जाएगा। पुलिस विभाग ने भर्ती के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां तेज कर ली हैं। वहीं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के शहीद जसंवत सिंह खेल मैदान रांसी में आगामी 15 मई से पुलिस भर्ती का आयोजन किया जाएगा। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि जनपद पौड़ी में पुलिस भर्ती के लिए 12 हजार 355 युवाओं ने आवेदन किया है। कांस्टेबल, फायरमैन, पीएसी जवान के पदों पर युवाओं के चयन के लिए भर्ती में शारीरिक माप तोल परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही क्रिकेट बाल थ्रो, दंड बैठक, चिनअप सहित अन्य परीक्षण भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती में प्रत्येक दिन 400 युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि भर्ती के सफल आयोजन के लिए एएसपी संचार पौड़ी, सीओ सदर पौड़ी, सीओ ऑपरेशन व सीओ कोटद्वार को अहम जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें