फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलचौरी और अपर भक्तियाना में मीट शॉप कराए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्लाटर हाउस में बृहस्पतिवार से बकरे-मुर्गे काटे जाएंगे। स्लाटर हाउस से बाहर बकरे-मुर्गे काटे जाने पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा अपर भक्तियाना में काली मंदिर के समीप संचालित हो रहे मीट शॉप को भी बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर आयुक्त/एसडीएम अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में शहर में चल रही अवैध मीट/चिकन शॉप के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एसडीएम अजयवीर सिंह ने साफ किया किया बृहस्पतिवार से स्लाटर हाउस मेें ही स्लाटरिंग (पशु वध) होगी। तय किया गया कि 30 सितंबर 2021 के बाद खुली मीट/चिकन शॉप बंद होगी। इसके दायरे मेें लगभग 6 दुकान आ रही हैं। शेष दुकानों के रजिस्ट्रेशन के लिए मांस विक्रेताओं और खाद्य सुरक्षा अधिकारी को एक हफ्ते का समय दिया गया। एसडीएम ने पीपलचौरी के समीप संचालित हो रही दुकान को भी अग्रिम आदेशों तक बंद करने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात मंदिरों के समीप स्थित तीन दुकानों का निरीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें