फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और बदबू से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पर्यावरण मित्र और कर्मचारी चार दिन बाद शनिवार को कार्य पर लौट आए हैं, जिसके बाद गंदगी और बदबू से परेशान शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वेतन भुगतान की मांग के लिए विगत चार दिनों से कार्यबहिष्कार कर रहे नगर निगम और पर्यावरण मित्रों की शनिवार सुबह नगर आयुक्त अजयवीर सिंह से वार्ता हुई। संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार पारछा ने बताया कि आयुक्त ने 2 मार्च को जनवरी और फरवरी के वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का कार्यबहिष्कार के दौरान का वेतन नहीं काटा जाएगा। शनिवार को आयुक्त और स्वास्थ्य निरीक्षक की निगरानी में पर्यावरण मित्रों की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे कूड़े के ढेरों को डंपिंग यार्ड में डाला गया। स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि रविवार सुबह तक नगर के अन्य स्थानों पर जमा कूड़े को भी साफ करवा लिया जाएगा। इस मौके पर श्याम लाल, सुरेश कुमार, मनोज सिरसवाल, मुकेश सूर्यान, संजीव कुमार, दाताराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें