पाबौ में खिलाड़ी को नगद पुरस्कार राशि सौंप सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : PAURI
विकास खंड पाबौ के ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। महाकुंभ में अंडर-14, 17 व 21 में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विकासखंड मुख्यालय पाबौ स्थित खुड्डेश्वर महादेव खेल मैदान में खेल महाकुंभ के आयोजन का शुभारंभ बीडीओ तेग सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य सुधीर रावत व ग्राम प्रधान पबौ हरेंद्र सिंह कोहली ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंडर-14 आयुवर्ग में 800 मीटर दौड़ से हुआ। इसके बालक वर्ग में अंशुमन, प्रियांशु रावत, नितिन चौहान और बालिका वर्ग में खुशी निकिता व आंचल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत पाबौ ने पहला, सैंजी ने दूसरा व चिपलघाट ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में पीपली पहले, सैंजी दूसरे, पाबौ तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो बालक वर्ग में न्याय पंचायत पाबौ प्रथम, चिपलघाट द्वितीय व मरोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। बालिका में मरोडा पहले, पाबौ दूसरे, सैंजी तीसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद बालक वर्ग में पुष्कर ने पहला, प्रिंस ने दूसरा, हिमांशु ने तीसरा और बालिका में निकिता पहले, काजल दूसरे व रितिका तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर बालक में अंशुमन प्रथम, प्रिंस द्वितीय, ऋषभ तृतीय और बालिका में निकिता ने पहला, स्नेहा ने दूसरा व स्नेहा ने तीसरा स्थान पाया। इस अवसर पर नवीन राणा, अनूप चमोली, सुभाष सैनी, प्रवीण, राजेंद्र रावत, रोहित, विशन सिंह, प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।