गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरों को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्रशासनिक भवन में अब बी एवं सी श्रेणी के अनुभागीय कर्मचारी 10 जनवरी से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ ड्यूटी करेंगे।
प्रशासनिक भवन और परिसरों में बिना मास्क, सैनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अनुभागीय अधिकारियों को कार्य दिवसों में उपस्थिति देने को कहा गया है। इसके अलावा दिव्यांग एवं गर्भवती महिलाओं को घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कंटेनमैंट जोन घोषित इलाके में रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को उपस्थिति में छूट दी गई है। प्रत्येक शनिवार को कार्यालयों और परिसरों में सैनिटाइजेशन करने को कहा गया है।