फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव-2022 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जिले में नोडल व सहायक नोडल ऑफिसर नामित किए हैं। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 की रोकथाम से संबंधित व्यवस्था के लिए भी नोडल ऑफिसर कोविड प्रोटोकॉल भी नामित किए हैं।
विज्ञापन

नोडल ऑफिसर मतदान कार्मिक प्रबंधन के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य को नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत व खंड शिक्षा अधिकारी पाबौ मेराज अहमद को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल ऑफिसर ईवीएम प्रबंधन के लिए लोनिवि निर्माण खंड पौड़ी के अधिशासी अभियंता प्रत्यूश कुमार को नोडल, निर्माण खंड लोनिवि पौड़ी के सहायक अभियंता नवीन लाल वर्मा व रवि कुमार सैनी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। परिवहन प्रबंधन के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी अनीता चंद को नोडल, सहायक परिवहन अधिकारी पौड़ी राजेंद्र विराटिया, सहायक परिवहन अधिकारी कोटद्वार रावत सिंह व प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी कुशाल सिंह कोहली को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
प्रशिक्षण प्रबंधन सामान्य, ईवीएम के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य को नोडल जबकि डीआरडीए के परियोजना अर्थशास्त्री दीपक रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान, उप शिक्षा अधिकारी पौड़ी सावेद आलम को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। लेखन सामग्री प्रबंधन के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखण्ड पौड़ी के अभियंता अभियंता संजय शर्मा को नोडल, ग्रानिवि. प्रखण्ड पौड़ी के सहायक अभियंता विशाल चौहान व ग्रानिवि पौड़ी के अपर सहायक अभियंता(विद्युत) सुशील कुमार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के लिए अपर जिलाधिकारी ईला गिरी को नोडल अधिकारी जबकि जिले के सभी उप जिलाधिकारियों सहित सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों व जिला कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुलवीर सिंह कोठियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत सिंह रावत, प्रशासनिक अधिकारी श्रीकृष्ण उनियाल को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। स्थानांतरण की स्थिति में संबंधित पद धारक निर्वाचन संपन्न करवाएंगे और स्थानांतरण पर जिले में कार्यभार लेने वाले नोडल ऑफिसर की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें