फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोवर भक्तियाना में कमरे के बाहर मृत मिला मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के लोवर भक्तियाना में एक मजदूर अपने कमरे के बाहर गेट पर मृत अवस्था में पड़ा मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए बेस चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा है।
विज्ञापन

बाजार चौकी इंचार्ज एसआई दीपक तिवाड़ी ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि लोवर भक्तियाना में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई। मकान मालिक कमलेश रयाल ने बताया कि मृतक का नाम सचिन (40) है। वह 10 दिन से उनके टीनशेड में रह रहा था। वह मृतक के परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए। उन्होंने बताया कि सचिन हरियाणा का रहने वाला है। वह मजदूरी और मकानों पर पुताई का काम करता था। वहीं मृतक के कमरे की तलाशी लेने पर मिली डायरी में गोपेश्वर निवासी ठेकेदार का मोबाइल नंबर मिला। ठेकेदार को भी उसके परिजनों की कोई जानकारी नहीं है। एसआई तिवाड़ी ने बताया कि मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें