फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम के साथ माता सीता और लक्ष्मण गए वनवास

विज्ञापन
पौड़ी में रामलीला मंचन का दृश्य। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पौड़ी की ऐतिहासिक रामलीला में भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण के वनवास जाने का मार्मिक मंचन दर्शकों की आंखें नम कर गया। पर्णकुटी में राम-भरत मिलाप के मंचन को देख दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

रामलीला मंच पौड़ी में बीते सोमवार शाम रामलीला के पांचवें दिन की शुरुआत मां शारदे की वंदना से हुई। मंचन का पहला दृश्य राम- सीता संवाद से हुआ। इसके बाद राम-लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद में पात्रों का जीवट अभिनय देखने को मिला। भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण के साथ वन को चले गए। 14 वर्ष के वनवास पर जाते हुए पात्रों के सजीव अभिनय से दर्शकों की आंखें नम हो उठीं। रामलीला के मंचन में इसके बाद राम-केवट संवाद हुआ। पर्णकुटी में श्रीराम व भरत के मिलन को देख दर्शक भावुक हो गए। मंचन में श्रीराम के पात्र का अभिनय गौरव गैरोला, सीता शालिनी सुंदरियाल व भरत के पात्र रचिन रावत के अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिली। मंच निर्देशन सुबोध रावत व संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष देवेंद्र रावत, विक्रम गुसाईं, राजेंद्र लिंगवाल, नवीन मियां, जसपाल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें