फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के कमरा नंबर 105 पूछताछ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का कमरा नंबर 105 चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इसकी वजह पिछले दो दिनों से सीबीआई की जांच है। सीबीआई की टीम इस कमरे में निजी शिक्षण संस्थानों को गैरकानूनी ढंग से फायदा पहुंचाने के मामले की पत्रावलियां खंगाल रही है। बृहस्पतिवार से टीम ने मुकदमे में नामजद शिक्षकों और अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

वर्ष 2014-16 के बीच गढ़वाल विवि की ओर से देहरादून के निजी शिक्षण संस्थानों में सीट बढ़ाने और विषयों की संबद्धता देने मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इस प्रकरण में गढ़वाल विवि के शिक्षकों और अधिकारियों समेत शिक्षण संस्थानों के खिलाफ इसी वर्ष जुलाई माह में केस दर्ज हो चुका है।
दो माह तक दस्तावेजों की जांच करने के बाद सीबीआई ने गढ़वाल विवि मुख्यालय में डेरा डाल दिया है। टीम ने विवि के प्रशासनिक भवन के प्रथम तल के कमरा नंबर 105 में अस्थायी कार्यालय बनाया हुआ है। बुधवार को टीम ने यहां कागजातों की जांच की। जबकि बृहस्पतिवार से आरोपी शिक्षकों व अधिकारियों से पूछताछ शुरू हुई। टीम ने आरोपियों को एक-एक करके बंद कमरे में बुलाया। यहां आरोपियों से लगभग एक-एक घंटे पूछताछ हुई। इस दौरान टीम ने विवि के कर्मचारियों से जरूरत पड़ने पर अन्य फाइलें भी मंगवाईं। बताया जा रहा है कि सीबीआई श्रीनगर में आठ शिक्षकों और अधिकारियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें