फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे चार छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा परिणामों में सुधार नहीं किए जाने पर मंगलवार को छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया। परिसर के 4 छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए। बाद में समस्या हल करने के लिए तुरंत परिसर निदेशक द्वारा कमेटी बनाए जाने के आदेश जारी होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। छात्रों ने परिसर निदेशक के आश्वासन पर 29 सितंबर तक आंदोलन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

पौड़ी परिसर के छात्र परीक्षा परिणामों में सुधार की मांग को लेकर 7 दिन से प्रदर्शन कर रहे है। मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, सचिव गोपाल नेगी, विवि प्रतिनिधि नितिन रावत, पूर्व कोषाध्यक्ष अंकित सुंदरियाल भूख हड़ताल पर बैठ गए। परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी ने परीक्षा परिणामों में सुधार को लेकर कमेटी बनाए जाने का आश्वासन दिया है। यह कमेटी 29 सितंबर तक छात्रों की समस्या सुनेगी। इसके बाद छात्रों की समस्याएं हल की जाएगी। छात्रों ने बताया कि 29 सितंबर तक समस्या हल नहीं होने पर फिर से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर, सचिव मोहित सिंह, मोहित रावत, सचिन रावत, संजना गुजराल, सौरव रावत आदि शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें