फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए सवा करोड़ स्वीकृत : धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा में क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता द्वारा की गई मांग के अनुसार क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सवा करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें खिर्सू के लिए 33 लाख, थलीसैंण में विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए 53 लाख, पाबौ में विधायक निधि से 27 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा में क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता द्वारा की गई मांग के अनुसार खिर्सू, पाबों और थलीसैंण विकासखंड के लिए विधायक निधि से सवा करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। समाज कल्याण विभाग से खिर्सू ब्लॉक में अनु. जाति बस्ती में लोगों के लिए उनकी मांग के अनुसार विकास कार्यों के निर्माण के लिए 34 लाख की धनराशि अलग से स्वीकृत कराई गई है। इन ब्लॉकों में विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना गैरोला, विधायक प्रतिनिधि नितिन घिल्डियाल, थलीसैंण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, पाबों मंडल अध्यक्ष दीपक रावत आदि ने उनका आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें