फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सिरोला और ओणी के बीच को फुटबाल का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पौड़ी के केसुंदर खेल मैदान में पांच जनवरी से शुरू हुई क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के 20वें दिन बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। 28 जनवरी को सिरोली और ओणी के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नूतन रावत ने बताया कि बुधवार को स्व. गणेश पंवार स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिरोली, बैंजवाड़ी, ओणी व केसुंदर टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सिरोली ने 3-2 से फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला ओणी और केसुंदर के बीच खेला गया, जिसमें ओणी ने 5-2 से सेमीफाइनल मुकाबला जीता। मैच का फाइनल मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा।
इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. प्रशांत मैठाणी और डॉ. विदु मैठाणी ने लोगों का परीक्षण कर दवाई बांटी। मैच में चार विकास खंडों की 32 टीमों ने प्रतिभाग किया है। इस मौके पर केसुंदर खेल समिति के अध्यक्ष सौरव बर्थ्वाल, सचिव राहुल पंवार, उपाध्यक्ष सूरज रावत, कोषाध्यक्ष करन रावत और संयोजक नूतन रावत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें