फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के परीक्षा आवेदन 31 तक भरें

Wed, 24 Jan 2024 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्री-पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2022-23 के परीक्षा के आवेदन भरे जाने शुरू हो गए हैं। परीक्षा आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
विज्ञापन


विवि के सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार ने बताया कि प्री-पीएचडी के छह माह का कोर्स करने के बाद होने वाले कोर्स वर्क की परीक्षाओं के लिए छात्रों से ऑफलाइन आवेदन मांगें गए हैं। 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विभागों की ओर से परीक्षा आवेदनपत्रों के सत्यापन के बाद परीक्षा आवेदनपत्र परीक्षा अनुभाग में जमा करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी तक है। कहा कि छात्र-छात्राएं परीक्षा आवेदन फार्म विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर परीक्षा शुल्क विवि के कैश काउंटर में जमा कर सकते हैं।



प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द जारी होंगे आवेदन

श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार ने कहा कि प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जल्द निकाले जाएंगे। विभागों से रिक्त सीटों का ब्योरा मांगा गया है। सीटों का ब्योरा मिलते ही प्रवेश परीक्षा के आवेदन जारी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा की अन्य तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें