फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/मिनी कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय में धरना दिया। मौके पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सकारात्मक कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील कार्यालय में आंगनबाड़ी कर्मियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले धरना दिया। इस अवसर पर कहा गया कि मांगों के लिए वह 28 सितंबर से कार्यबहिष्कार पर हैं। इससे पूर्व कई बार मांगों के संबंध में सरकार से वार्ता हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरने में संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष अनिला सिलोड़ी, जिला सचिव मीना नेगी, ब्लॉक उपाध्यक्ष आशा भट्ट, रेखा सती, विजय श्री, किरन, यशोदा, संपति, पूजा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें