फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा कर्मियों ने श्रीनगर में निकाली रैली

विज्ञापन
श्रीनगर में रैली निकालते ऊर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
14 सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड विद्य़ुत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर ऊर्जा निगमों के नियमित/संविदा/आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने रैली निकाली। रैली में चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी व टिहरी के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

सोमवार को 132 केवी विद्युत सब स्टेशन श्रीनगर में विभिन्न जिलों से आए ऊर्जा कर्मी एकत्रित हुए। वहां सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि 14 सूत्री मांगों के लिए 27 जुलाई को ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक हुई थी। उसमें मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन शासन की ओर से कार्रवाई नहीं हुई। सभा के पश्चात मोर्चे ने शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। इस मौके पर एचपी गैरोला, आरपी नौटियाल, दिनेश उनियाल, मातबर बिष्ट, वाईएस तोमर, सचिन सचदेवा, हिमांशु चौहान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें