फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज थलीसैण की पहली प्राचार्य बनी डा. बंसल

विज्ञापन
डा. रेनु रानी बंसल। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
नवउच्चीकृत राजकीय पीजी कालेज थलीसैंण में नवनियुक्त प्राचार्य डा. रेनू रानी बंसल ने पदभार संभाल लिया है। वह महाविद्यालय के उच्चीकरण के बाद पीजी कालेज थलीसैंण की पहली प्राचार्य बनी हैं। उच्चीकरण के बाद अभी तक प्रभारी के रूप में डा. जेसी भट्ट प्राचार्य का दायित्व संभाल रहे थे। वर्ष 2001 में स्थापित राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण का मार्च 2022 में पीजी कालेज के रूप में उच्चीकरण किया गया। वर्तमान में पीजी कालेज में स्नात्तक व स्नात्तकोत्तर कक्षाओं में 330 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। डा. बंसल मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नजीबाबाद की रहने वाली हैं। उन्हें पहली तैनाती वर्ष 1995 में पीजी कालेज कोटद्वार में मिली। इसके अलावा पीजी कालेज हल्द्वानी में भी उन्होंने सेवाएं दी। प्राचार्य डा. रेनुरानी बंसल ने कहा कि कालेज में मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जाना प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन

कल्जीखाल में भी प्राचार्य ने संभाला पदभार
पौड़ी। महाविद्यालय कल्जीखाल में नवनियुक्त प्राचार्य डा. केबी श्रीवास्तव ने पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह पीजी कालेज खटीमा में सेवारत थे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्नात्तक प्रथम वर्ष में अभी तक 10 छात्रों ने प्रवेश लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें