फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खातस्यूं पट्टी के पातल गांव के ग्रामीणों ने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही गुलदार गांव की ओर रुख कर रहा है, जिससे ग्रामीण भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पातल गांव के ग्रामीण राजेश असवाल, रमेश चंद्र, प्रदीप असवाल, धीरज सिंह, सौकार सिंह, गीता देवी, देवेश्वरी देवी, रजनी आदि ने बताया कि गांव में पिछले करीब एक महीने से गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार कई मवेशियों का शिकार कर चुका है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार की दहशत से छुटकारा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें