फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 गांवों के लिए पंपिंग पेयजल योजना की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कोट के देलचौरी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए जनप्रतिनिधियों ने पंपिंग पेयजल योजना निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि योजना के अभाव में ग्रामीणों को वर्षभर पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है लेकिन अब तक क्षेत्र के 34 गांवों के लिए पानी की ठोस योजना नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति लाल लिंगवाल ने कहा कि क्षेत्र के धौलकंडी, कांडीरामपुर, देहल, सांपला, दिगोली, बेलकंडी, जनासू, अरकणी समेत क्षेत्र के 34 गांवों के लोग आए दिन पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। इन गांवों में इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी की पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति की जाती है लेकिन वर्षों पूर्व बनी यह योजना अत्यधिक जर्जर हो चुकी है। आए दिन पाइप फटने से योजना पर आपूर्ति ठप हो रही है। लिंगवाल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत भी गांवों में पाइपलाइनें बिछाई जा रही हैं लेकिन पानी की व्यवस्था के लिए योजना नहीं बनाई गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री व पेयजल मंत्री से क्षेत्र के लिए पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें