फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वायदों को भूल गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि जनता इस बार सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 में भाजपा ने जनता से जो वादे किये थे, वह धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। महंगाई चरम पर है, हर दिन डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को 20 साल पीछे धकेलने का काम किया है। भाजपा के नेता झूठे सपने दिखाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। इस मौके पर पीसीसी बीरेंद्र सिंह नेगी व मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें