गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए खेल क्लब, कल्चरल क्लब, ईको क्लब, हॉबी क्लब और साहित्यिक क्लब का गठन किया जाएगा। साथ ही छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परिसरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के शिविर लगाए जाएंगे।
गढ़वाल विवि के डीएसडब्लू (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिए गए। सोमवार को डीएसडब्लू प्रो. महावीर नेगी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। प्रो. नेगी ने कहा कि विवि में छात्र-छात्राओं के प्रवेश और छात्रवृत्ति संबंधी सहायता के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। बैठक में छात्र-छात्राओं के लिए मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य प्रो. आरएस पांडे, डॉ. पूजा सकलानी, डॉ. आशुतोष गुप्त, डॉ. वरुण बत्र्वाल, डॉ. घनश्याम ठाकुर, डॉ. अरुण शेखर बहुगुणा, डॉ. रमेश चंद्र राणा, डॉ. जितेंद्र बुटोला, डॉ. कपिल देव पंवार, डॉ. शुभ्रा काला, डॉ. हीरालाल यादव एवं डॉ. कुजांग अंगमो मौजूद रहे।