फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति प्रक्रिया में लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्ति में रोक लग गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने रोक लगाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। सीईओ का कहना है कि प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्ति में भारतीय संविधान के अनुच्छेद का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते इस नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षा परिसर पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने एमआईसी में प्रधानाचार्य के पद पर जारी नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि एमआईसी स्कूल पौड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा रिक्त प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्ति के लिए केवल योग्य अल्पसंख्यक (ईसाई) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जो कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 व 16 का उल्लंघन पाया गया। जिसके चलते इस नियुक्ति प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। सीईओ भारद्वाज ने विद्यालय प्रबंधक को आदेश जारी कर प्रधानाचार्य के रिक्त पद पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें