फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र सेना बल: 278 जवान बने भारतीय सेना का अंग, सीएम धामी रहे मौजूद

Mon, 25 Apr 2022 11:29 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर 

सार

278 जवान इस दौरान भारतीय सेना का हिस्सा बने और इनमें से कुछ जवानों को उनकी योग्यता के आधार पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सीएम धानी सैनिक को अवॉर्ड देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र सेना बल श्रीनगर गढ़वाल सेंटर में पासिंग आउट परेड में सोमवार को सीएम धामी ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही 278 जवान बने भारतीय सेना का अंग बनने का गौरव हासिल हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओ और उनके परिजनों को बधाई दी और कहा  ऐसे क्षण का साक्षी बनना सैनिक पुत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा एसएसबी के कार्य क्षेत्र के आस-पास मेरा बचपन बीता है और मैं इनकी सराहना करता हूं। सीमा पर रहने वाले लोग भी प्रहरी की भूमिका निभाते हैं। 

विज्ञापन


सशस्त्र सेना बल श्रीनगर सीटीसी सेंटर में हुई पासिंग आउट परेड 
सशस्त्र सेना बल श्रीनगर गढ़वाल सेंटर में इस पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। 278 जवान इस दौरान भारतीय सेना का हिस्सा बने। पासिंग आउट परेड में सबसे अधिक बिहार से 94, यूपी से 74, मध्यप्रदेश से 44, उत्तराखंड से 24, राजस्थान से 21, जम्मू कश्मीर से 20, दिल्ली से 1 जवान एसएसबी शामिल हुए। 

इन्हें मिला अवार्ड

  • बेस्ट ड्रिल - सचिन सैनी जम्मू कश्मीर
  • बेस्ट फायरर - अभिषेक कुमार उत्तराखण्ड
  • आउटडोर ड्रिल - अभिषेक भदौरिया मध्य प्रदेश
  • बेस्ट ट्रेनी - अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश 
  • ओवरआल बेस्ट - सचिन सैनी जम्मू कश्मीर 
  • इंडोर ड्रिल - शुभम तिवारी उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें