श्रीनगर में गाडू घड़ा के दर्शन करते लोग
- फोटो : SHRINAGAR
श्री बदरीनाथ भगवान की गाडूृ घड़ा (अभिषेक तेल कलश) यात्रा ने रविवार दोपहर बाद डिम्मर (कर्णप्रयाग) के लिए रवाना हुई। गाड़ू घड़ा 4 मई तक डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रवास करेगी।
गाड़ू घड़ा यात्रा ने 23 अप्रैल को नरेंद्रनगर से प्रस्थान कर ऋषिकेश मेें प्रवास किया था। 24 अप्रैल की देर शाम यात्रा ऋषिकेश से रवाना होकर देवप्रयाग व कीर्तिनगर होतेे हुए श्रीनगर पहुंची। गाड़ू घड़ा ने रात्रि प्रवास बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की धर्मशाला में किया। रविवार अपराह्न बाद यात्रा ने कर्णप्रयाग के लिए प्रस्थान किया। यात्रा रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने गाड़ू घड़ा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यात्रा में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अरुण डिमरी, संजय डिमरी, भोलादत्त डिमरी, मोहन डिमरी, रमेश डिमरी, सरोज डिमरी, मनीष डिमरी व राम डिमरी आदि साथ चल रहे हैं।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार को यात्रा रुद्रपयाग, गौचर और कर्णप्रयाग होते हुए डिम्मर गांव पहुंचेगी। चार मई तक गाडू़ घड़ा लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में प्रवास करेगा। 5 मई को यात्रा जोशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। छह मई को यात्रा पांडूकेश्वर और 7 मई को बदरीनाथ धाम पहुंच जाएगी। 8 मई को शुभ मुहूर्त में बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।