फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

192 दिव्यांग व 965 बुजुर्ग करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी की छह विधानसभाओं में बूथ तक पहुंचने में असमर्थ 1157 मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 192 दिव्यांग और 965 बुजुर्ग मतदाता हैं। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से पोस्टल बैलेट मतदान कराने के लिए जिले की पांच विधानसभाओं में 80 टीमें रवाना हो गई हैं, जबकि शेष 20 टीमें रविवार को रवाना होंगी।
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी/मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले की विधानसभा सीट पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, लैंसडौन, चौबट्टाखाल में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 80 टीमें रवाना हो गई हैं। यमकेश्वर विधानसभा सीट के लिए 17 टीमें रविवार को रवाना होंगी। बताया कि जिले में 22 हजार 800 से अधिक दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान स्थल पर मताधिकार के उपयोग का निर्णय लिया है। उन्हें मतदान में परेशानी न हो इसके लिए सभी 947 बूथों पर रैंप, व्हील चेयर और डोली की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों व बुजुर्ग मतदाताओं की मदद के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की है। बताया कि जिले की छह सीटों पर कुल दिव्यांग 5572 और बुजुर्ग मतदाता 18483 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें