हरिद्वार में होटल में कमरा न मिलने पर पुलिस ने चार युवकों को एक युवती के साथ सड़क किनारे खड़ी इनोवा कार में अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा है। फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी चारों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
गुरुवार रात कोतवाली पुलिस ललतारौ पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच गुजरान वाला चौक पर पुलिस को एक इनोवा कार खड़ी दिखाई दी। पास जाकर इन्होंने इसकी खिड़की खुलवाने की कोशिश की।
युवती के साथ कर रहे थे अश्लील हरकत
लेकिन, चालक बिना शीशा खोले ही स्टार्ट कर चलने लगा। थोड़ी दूर चलने पर पुलिस ने इनोवा कार को रुकवा लिया। तलाशी लेने पर उसमें चार युवकों के साथ एक युवती बैठी थी। जिसके साथ वह अश्लील हरकतें कर रहे थे।
पुलिस सभी को कार सहित कोतवाली ले आई। पूछताछ में चारों युवकों ने अपने नाम क्रमश:अमित भाटिया, पवन कुमार, कौशल, अनिल सभी निवासी एफ. ब्लाक फरीदाबाद, हरियाणा बताया।
शराब भी मिली
इस दौरान युवकों ने यह भी बताया कि वह कई होटलों में कमरा लेने गए थे। लेकिन उन्हें किसी ने रूम नहीं दिया।
कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उनके पास से अंग्रेजी शराब, बियर की बोतलें बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।