बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण पानी से लबालब रहने वाली भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल और नैनीझील का जलस्तर गिरने लगा है। जलस्तर गिरने से झील के किनारे साफ नजर आने लगे हैं। झीलों के गिरते जलस्तर के कारण पर्यटन कारोबारियों, किसानों की चिंता बढ़ने के साथ सिंचाई विभाग और जल संस्थान की चुनौतियां भी बढ़ सकती हैं।
भीमताल झील की सुंदरता को निहारने के साथ ही सैलानी झील में स्थित एक्वेरियम देखने के लिए भी पहुंचते हैं। सैलानियों से भीमताल से हर साल दो करोड़ से अधिक का पर्यटन कारोबार होता है। नैनीझील की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। पीने की पानी की सप्लाई भी नैनीझील से होती है।
ये पढ़ें- दबंगों से डरी पुलिस!: चौकी इंचार्ज को जड़ा घूंसा और की धक्कामुक्की, इस वजह से युवती समेत तीन को लाए थे कोतवाली
बीते पांच वर्षों में आठ जनवरी का जलस्तर
साल भीमताल झील सातताल नौकुचियाताल नैनीझील
2024 39.8 फुट 13 फुट 12.7 फुट 7 फुट छह इंच
2023 42 फुट 14फुट 14.40 फुट 7 फुट साढ़े नौ इंच
2022 43.8 फुट 15.9फुट 15.7 फुट 9 फुट साढे़ तीन इंच
2021 40.9 फुट 15.4 फुट 12.6 फुट 5 फुट साढ़े सात इंच
2020 44.8 फुट 14फुट 15.4 फुट 5 फुट सात इंच
पिछले साल भी जनवरी में नहीं हुई थी बारिश
हल्द्वानी में जनवरी का पहला हफ्ता 2022 और 2023 में भी बगैर बारिश के ही रहा। पिछले साल 2023 में 13 जनवरी को मात्र 3.8 एमएम बारिश हुई थी। इस बार अभी तक बारिश नहीं हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार भी नौ जनवरी को पर्वतीय जिलों में कहीं कही हल्की बारिश की संभावना है।