रुद्रपुर में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के जमानत पर छूटे आरोपी ने दो मित्रों संग घर में घुसकर पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। झूलाघाट में 25 साल की लड़की नदी में कूद गई। पढ़िए आज की खबरें...
1- रुद्रपुर में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के जमानत पर छूटे आरोपी ने दो मित्रों संग घर में घुसकर पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों में से एक को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
2- झूलाघाट में भारतीय सीमा से लगे नेपाल दार्चुला खलंगा रिगंनेताल के नजदीक महाकाली नगरपालिका निवासी धनिसा कुंवर (25) ने काली नदी में कूद मार दी। युवती के नदी में कूद मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
3- अयोध्या में पुलिस हिरासत में एलएलबी छात्र भास्कर पांडेय की मौत के मामले में रुद्रपुर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उसके पिता ने कहा कि उनको न बेटे की गिरफ्तारी की सूचना दी गई और न ही एफआईआर के बारे में पुलिस ने कुछ बताया था।
5- हल्द्वानी नुमाइश में 20 जुलाई को पार्किंग शुल्क को लेकर हुई लड़ाई में पुलिस ने आईटीआई गैंग के एक और सदस्य को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Nainital News: आईटीआई गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार