फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP NEWS: उत्तराखंड में हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर मचा घमासान, तो यहां साइबर ठगी का चला ट्रेंड; पढ़िए आज की खबरें

Wed, 15 May 2024 05:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Kumaon Top News: रुद्रपुर में एक युवक को ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठग ने सवा छह लाख रुपये ठग लिए। वहीं, प्रदेश में वनाग्नि का एक कारण पिरूल रहा है, अब इस पिरूल को जंगल से हटाने के लिए योजना बनाई गई है। यहां पढ़ें सभी खबरें...
विज्ञापन
कुमाऊं की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- कुमाऊं से पहले ही कई बड़े संस्थान और निदेशालय शिफ्ट हो चुके हैं। ऐसे में अगर हाईकोर्ट भी गढ़वाल में शिफ्ट हो जाएगा तो कुमाऊं के पास क्या बचेगा। ये बड़ा सवाल है। ऐसे में हाईकोर्ट शिफ्ट किए जाने की सुगबुगाहट पर अब राज्य आंदोलनकारी भी मुखर हो गए हैं। 
विज्ञापन

Uttarakhand: हाईकोर्ट को गढ़वाल में शिफ्ट करना कुमाऊं की अनदेखा, राज्य आंदोलनकारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
 

2- रुद्रपुर में चार दिन पहले दो दोस्त को घेरकर पिटाई करने और एक दोस्त पर फायर झोंकने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही दो नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।
Rudrapur: दबंगों ने दो दोस्तों को बेरहमी से पीटा, एक पर फायर झोंका; पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच को पकड़ा
 

3- पिथौरागढ़ निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहुंचे जिला प्रभारी भागीरथ भट्ट ने कार्यकर्ताओं की बातचीत की।
Uttarakhand: पिथौरागढ़ निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, भाजपा पर जमकर साधा निशाना; बनाई नई रणनीति

4- रुद्रपुर में एक युवक को ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठग ने सवा छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घर बैठे पैसा कमाने का दिखाया सपना: फिर लगाया सवा छह लाख का चूना, टेलीग्राफ ग्रुप बनाकर दिया धोखा; केस दर्ज
 

5- बरेली रोड स्थित एक होटल में एक मई 2024 को मृत मिले बुजुर्ग दिनेश जोशी की पत्नी दया जोशी ने देवरिया के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि उनके पति दिनेश जोशी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था। 
Uttarakhand: पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, लगाए गंभीर आरोप; पुलिस कर रही कार्रवाई
 
विज्ञापन

6- प्रदेश में वनाग्नि का एक कारण पिरूल रहा है, अब इस पिरूल को जंगल से हटाने के साथ स्थानीय लोगों को आय बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत पीसीबी 50 रुपये प्रति किलो पिरूल खरीदने की योजना बनाई है, अब इस योजना में एप मददगार बनेगा।
Uttarakhand: एप से खरीदेंगे पिरूल...खाते में ऑनलाइन जाएगी रकम, जंगल को आग से बचाने के लिए बनी योजना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें