गायब बच्चा दक्ष। विज्ञप्ति
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। केमू बस अडड्े स्टेशन के पास एक गली से सोमवार की दोपहर ढाई साल का बच्चा लापता हो गया। बनभूलपुरा पुलिस ने 30 सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
एक स्टेशनरी की दुकान में काम करने वाले राहुल ने पुलिस को बताया कि उसका ढाई साल का बेटा दक्ष खेलते समय गली से लापता हो गया है। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। मां लोगों के घरों में काम करने गई थी। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक पुलिस रेलवे स्टेशन, होटलों के आसपास भ्रमण कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के सिर पर बाल कम है। वह पीले रंग का स्वेटर पहना है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बच्चे को ढूंढने के लिए सभी थानों की पुलिस को सतर्क कर दिया है। (माई सिटी रिपोर्टर)