फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा सुंदरी मेला 12 से, शराब पीकर आए तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी जिले का प्रसिद्व त्रिपुरा सुंदरी मंदिर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल और भारत की आस्था का प्रतीक प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मेला 12 नवंबर से शुरू होगा। मेला समिति ने भारतीय दर्शनार्थियों को मेला स्थल तक लाने के लिए बसे और टैक्सियां चलाने का निर्णय लिया है। मेले में कोई भी व्यक्ति शराब पीकर आएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नेपाल के पश्चिमांचल बैतड़ी जिले का त्रिुपरा सुंदरी मेला 12 नवंबर (छोटी जात) से शुरू होने जा रहा है। कोविड महामारी के कारण सीमा पुल बंद होने से पिछले वर्ष भारतीय लोग मेले में नहीं जा पाए थे। बैतड़ी में कोरोना का एक भी मरीज न होने से इस वर्ष मेला समिति ने दर्शनार्थियों को मेले में आने की छूट दी है।
दशरथ चंद नगरपालिका के सामाजिक विकास प्रमुख विनोद चंद ने बताया कि इस वर्ष मेला स्थल के सभी गेटों पर पालिका के कर्मचारी मास्क वितरित करेंगे। भारत के मथुरा, आगरा, हाथरस, बरेली और पिथौरागढ़ के व्यापारी मेले में दुकान लगा सकेंगे। मुख्य मेला (बड़ी जात) 13 नवंबर को होगा। उस दिन मेला स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी के जवानों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले के दिन यात्रियों से निर्धारित शुल्क से अधिक किराया नहीं लिया जाएगा। मुख्य मेले के दिन सैकड़ों बकरियों और भैसों की बलि दी जाएगी। बैतड़ी पुलिस ने बताया कि मेला परिसर को ड्राई जोन बनाया जाएगा। बैठक में प्रकाश थापा, पद्म चंद, हिम्मत चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें