फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमरानी बांध का शुरू हो गया टोपोग्राफी सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विस्थापितों को उचित मुआवजा देने की पैरवी करते हुए जमरानी बांध परियोजना इकाई ने बांध के सर्वे कार्य को तेज कर दिया है। बांध की डीपीआर पर अब विस्तृत डिजायन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। बांध का डियाजन तैयार करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही बांध का डिजायन तैयार कर इसका टेंडर किया जाएगा। इसके लिए बांध की स्थलाकृति (टोपोग्राफी) सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जमरानी परियोजना इकाई के अधिशासी अभियंता भारत भूषण पांडेय ने बताया कि बांध के प्रारूप का डिजायन तैयार किया जाना है। इसके लिए डीपीआर का अध्ययन कर अब इसका वास्तविक डिजायन तैयार कराया जाना है। टेंडर पूर्व सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की जमीन को लेकर जो डिमांड है उसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप उन्हें मुआवजा देने का प्रावधान भी किया जा रहा है। मुआवजे को लेकर शासन से निर्देश मिलेंगे उसी के अनुरूप मुआवजा दिया जाएगा। इधर, विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर अभी भूमि चयन पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें