फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल रोड में न लाइटिंग होगी और न ही सुनाई देगा मधुर संगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। यदि आप नए साल के मौके पर नैनीताल आ रहे हैं तो इस बार आपको नए साल की पूर्व संध्या पर माल रोड में न तो लाइटिंग नजर आएगी और न ही संगीत सुनाई देगा। होटल एसोसिएशन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

पिछले कई साल से नैनीताल होटल एसोसिएशन क्रिसमस से लेकर थर्टी फर्स्ट के मौके पर माल रोड में रंग बिरंगी लाइटें लगवाने के साथ साथ म्यूजिक की भी व्यवस्था कराता था। यही नहीं सैलानियों को ठंड न लगे इसके लिए माल रोड में अलग-अलग स्थानों पर अलाव भी जलाए जाते थे। वर्ष 2019 में जिला प्रशासन द्वारा थर्टी फर्स्ट के मौके पर सैलानियों के लिए किए गए कड़े प्रतिबंधों के विरोध में होटल एसोसिएशन ने माल रोड को नहीं सजाया था, जबकि 2020 में कोरोना के कारण होटल एसोसिएशन यह व्यवस्था नहीं करा सका था।
नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह का कहना है कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। लाइटिंग और म्यूजिक आदि के चलते माल रोड में सैलानियों की भीड़ अधिक लगने लगती है। साह का कहना है कि माल रोड में अधिक भीड़ न उमड़े इसे देखते हुए एसोसिएशन ने माल रोड में लाइटिंग और म्यूजिक की व्यवस्था इस बार भी न कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें