फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ के 25 रूटों पर रोडवेज बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ
विज्ञापन

पहाड़ के 25 रूटों पर रोडवेज बस सेवा बंद
- जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद भी अब तक शुरू नहीं हुई सेवा, यात्री परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। पहाड़ के 25 रूटों पर लंबे समय से रोडवेज बस सेवा बंद है। इस कारण पहाड़ से विभिन्न स्थानों को आने जाने में लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार और निगम प्रबंधन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी बस सेवा अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।
रोडवेज कर्मचारियों का मानना है कि राज्य सरकार और निगम प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से कई वर्षों से बंद पड़ी पहाड़ की विभिन्न डिपो की बसों को फिर से हरी झंडी मिल सकती है। राज्य सरकार द्वारा निगम प्रबंधन को पहाड़ी मार्गों में चल रहे घाटे की भरपाई की जा रही है। अब विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर कई साल से पहाड़ी मार्गों में बंद सेवा बहाल उम्मीद लगने लगी है। अगर इन सेवाओं को हरी झंडी मिली तो परिवहन निगम का घाटा भी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निगम को इस समय राज्य सरकार से पर्वतीय घाटे के साथ साथ सीनियर सिटीजन, राज्य आंदोलनकारी, पत्रकार, छात्रा पास, दिव्यांग, विधायक, मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ, को राज्य सरकार की ओर से फ्री यात्रा की सौगात दी है। पहाड़ में रोडवेज की बस सेवा के कम होने से लोगों में रोष है। उन्होंने पहाड़ की बंद बस सेवा फिर सुचारु रूप से चलाने की मांग की है।
-
इन रूटों की बंद है बससेवा
हल्द्वानी डिपो की बंद सेेवा - हल्द्वानी-कुकुछीना, हल्द्वानी-भनोली, हल्द्वानी-गोविंदपुर (धोलाघाट), हल्द्वानी- चौबटिया।
काठगोदाम डिपो की बंद सेवा - काठगोदाम-भीडापानी, काठगोदाम-सिमलखेत, काठगोदाम-मुक्तेश्वर,काठगोदाम-हरतोला, काठगोदाम-बग्वाली पोखर, काठगोदाम-जेतीजमाड़, काठगोदाम-जमरानी।
भवाली डिपो की बंद सेवा - भवाली -भराड़ी-बागेश्वर, भवाली-जंगलिया गांव,भवाली-मोतिपाथर, भवाली-रामगढ़, भवाली-बेतालघाट-देहरादून।
रानीखेत डिपो की बंद सेवा- रानीखेत-बरेली-गैरसेंण, रानीखेत-हल्द्वानी-मासी,रानीखेत-हल्द्वानी-सिमलगांव, रानीखेत-हल्द्वानी-गनाई,रानीखेत-गोपेश्वर,रानीखेत-बद्रीनाथ।
अल्मोड़ा डिपो की बंद सेवा- अल्मोड़ा-शीतलाखेत-रानीखेत, अल्मोड़ा-पौड़ी, अल्मोड़ा-धरमघर
-
कोट मय फोटो
पहाड़ के रूटों पर रोडवेज बस सेवा कई साल से बंद है, इस कारण अन्य साधनों से आना जाना पड़ता है। परिवहन निगम को जल्द ही बस सेवा प्रारंभ करनी चाहिए। - ललित मोहन पांडे
पर्वतीय क्षेत्रों के विभिन्न रूटों पर रोडवेज बस सेवा न होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार को पहाड़ के लोगों की परेशानी को देखते हुए शीघ्र बस सेवा का बहाल करना चाहिए। - नंदा बल्लभ भट्ट
पहाड़ के कई मार्गों पर बस सेवा काफी समय से बंद है। इस वजह से आवागमन में काफी परेशानी है। दूसरे अन्य साधनों से आना-जाना पड़ता है। बस सेवा शीघ्र शुरू की जाए। - पुष्कर सिंह
-
कोट मय फोटो
परिवहन निगम को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में सभी डिपो की पहाड़ों की बंद सेवाओं को पुन:संचालित कर चलाना निगम और जनता के हित में है। यात्रियों का भरोसा परिवहन निगम पर है, हमें अच्छी और सुचारु रूप से सेवा देकर उनका दिल जीतना है। - कमल पपनै, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन

-
परिवहन निगम पहाड़ के विभिन्न रूटों पर बंद बस सेवा को लेकर गंभीर है। निगम को नई बसें मिलने पर इस सेवा को बहाल किया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सके। - सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एआरएम
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें