भीमताल में जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रशिक्षण में मौजूद खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। पंद्रह दिवसीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रशिक्षण शिविर में जिले के जूनियर बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी खिलाड़ी मोनिका नयाल ने खिलाड़ियों को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को कबड्डी के दांव पेच बताए गए। जिला कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष परमवीर सिंह ने कहा कि जनपद स्तर की बालिका वर्ग की खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे लाना है। चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने सभी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाने को कहा। इस दौरान चारू रावत आदि थे। (संवाद)