फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से भारत का रिश्ता रोटी और बेटी का: प्रो. एनके जोशी

विज्ञापन
नेपाल में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो.एनके जोश? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। फार वेस्टर्न विश्वविद्यालय नेपाल की ओर से द्वितीय दीक्षांत समारोह में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कुलपति ने समारोह में कहा कि भारत का नेपाल से रोटी और बेटी का रिश्ता है। इसे और मजबूत बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि 17 जून को हुए दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता नेपाल के प्रधानमंत्री और कुलाधिपति शेरबहादुर देउवा ने की। शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री और प्रति कुलाधिपति देवेंद्र पौडेल सह अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में खुशहाली और तरक्की का मानदंड दूसरों की खुशी और प्रगति में योगदान है। दीक्षांत जीवन की शिक्षा और समाज की सेवा के दायित्व को ग्रहण करने का शुभारंभ है। उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैश्विक परिदृश्य बड़ी तेजी से बदल रहा है। पिछले सात वर्षों में वैश्वीकरण और औद्योगिकीकरण का बड़ी तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध एवं मां सीता की जन्मस्थली नेपाल से भारत का रिश्ता रोटी और बेटी का है। भारत और नेपाल केवल पड़ोसी देश नहीं हैं बल्कि दोनों का सदियों पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि बाबा पशुपतिनाथ मंदिर, लुंबिनी और जानकी मंदिर के दर्शन करना प्रत्येक भारतवासी अपना सौभाग्य मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें