फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: थर्टी फर्स्ट मनाने मुनस्यारी आए पर्यटक की मौत, डॉक्टर भी नहीं बचा पाया जान, जांच में पुलिस

Fri, 29 Dec 2023 03:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में एक पर्यटक की मौत हो गई। दरअसल, थर्टी फर्स्ट मनाने मुनस्यारी घूमने आए एक बंगाली पर्यटक की मौत की खबर सामने आई है। पर्यटक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थर्टी फर्स्ट के लिए मुनस्यारी घूमने आए एक बंगाली पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम कौसानी से मुनस्यारी पहुंचे कोलकाता के हरिदेवपुर दक्षिण 24 परगना कोलकाता निवासी 66 वर्षीय देवव्रत रॉय की कौसानी से ही तबियत खराब थी। हालत बिगड़ने पर साथी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाए। जहां पर उपचार कर रहे डॉ. रवि ने भरसक प्रयास किए लेकिन पर्यटक को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे थाना मुनस्यारी के एसआई कृपाल सिंह ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ भेजा है। पर्यटक की मौत की सूचना कोलकाता में परिजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत!


पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें