फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: संप्रेक्षण गृह में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप निकले झूठे, अनुसेवक-होमगार्ड का निलंबन निरस्त

Fri, 29 Dec 2023 02:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: संप्रेषण गृह में रह रही किशोरी अपने घर जाना चाहती थी, जिसके लिए उसके द्वारा दुष्कर्म की यह पूरी झूठी कहानी रची गई थी। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप जांच में झूठे पाए गए हैं। जिसके बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने अनुसेवक और होमगार्ड के निलंबन को निरस्त कर दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में हल्द्वानी स्थित सम्प्रेषण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी थी। जिसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया था। साथ ही सम्प्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया था। वहीं पूरे मामले की पुलिस के स्तर से भी जांच की जा रही थी।

Uttarakhand: 30 जून तक रिटायर होने जा रहे अफसरों-कर्मचारियों का तबादला और चुनाव ड्यूटी नहीं, सीएस को भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा जांच की गई, जिसमें किशोरी द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप झूठे पाए गए हैं। जिसके बाद संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी को निर्दोष पाते हुए नियुक्ति पर बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें