फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अमला हल्द्वानी में फिर भी जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
हल्द्वानी के एसडीएम कोर्ट के सामने लगे जाम के चलते सड़क पर रेंगते वाहन। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोमवार को कमिश्नर से लेकर डीआजी, डीएम और एसएसपी हल्द्वानी में ही मौजूद रहे। इसके बाद भी पूरा पुलिस अमला ट्रैफिक नहीं संभाल पाया। नैनीताल रोड से लेकर शहर के मुख्य मार्ग में रुक-रुककर जाम लगा रहा। वाहन दिन भर रेंगते दिखाई दिए। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहार की छुट्टियों के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकले। इस वजह से सड़कों पर जाम की समस्या बन गई। तिकोनिया से लेकर रोडवेज स्टेशन तक दिनभर में कई बार जाम लगा। पांच मिनट के सफर में लोगों को आधे घंटे तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। शहर के अन्य हिस्सों में भी जाम की ऐसी ही स्थिति बनी रही। ओके होटल, सिंधी चौराहा, सुशीला तिवारी अस्पताल, मुखानी, लालडांठ आदि स्थानों पर जाम की समस्या रही। रामपुर रोड पर भी जाम लगता रहा। ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर रोडवेज स्टेशन तक पहुंचने में वाहन स्वामियों को एक घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें