फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर से हल्द्वानी में उतरते ही खुशी से झूम उठे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्थित हेलीपैड पर शनिवार को हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद छात्र और छात्रा खुशी से झूम उठे। छात्रा का कहना था कि उसकी पहली हवाई यात्रा काफी रोमांचक रही।
विज्ञापन

पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर शनिवार को पांच यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ से उड़ान भरी। एक यात्री को पंतनगर, दूसरे को देहरादून उतरना था। हेलिकॉप्टर को शनिवार को 02:10 बजे उतरना था लेकिन तय समय से 20 मिनट देरी से यह पंतनगर एयरपोर्ट से गौलापार स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां पिथौरागढ़ पुलिस लाइन निवासी बीएससी के छात्र विवेक कुमार और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गीता आर्या उतरीं। विवेक का कहना था कि उसके पिता ओमवीर सिंह पुलिसकर्मी हैं। वह एलएस पीजी कॉलेज हल्दूचौड़ में पढ़ता है। कुसुमखेड़ा में वह एक जमीन के सौदे के सिलसिले से आया है। यहां उसके रिश्तेदार रहते हैं। वहीं, गीता आर्य बड्डा निवासी है। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। छात्र विवेक का कहना था कि उसने दूसरी बार हवाई यात्रा की है जबकि गीता का कहना था कि उसने पहली बार हवाई यात्रा की। दोनों ने एक दिन पहले ऑनलाइन टिकट बुक कराया था।
कंपनी के इंजीनियर अमरपाल सिंह ने बताया कि हेलिकॉप्टर में पायलट कैप्टन सिद्धार्थ और सहायक पायलट मनीष चौधरी थे। दावा किया कि सोमवार से हेली सेवा तय समय पर संचालित होगी।
विज्ञापन

यह है निर्धारित समय
पवन हंस कंपनी की समय सारिणी के अनुसार देहरादून से हेलिकॉप्टर नौ बजे उड़ान भरने के बाद 10:10 बजे हल्द्वानी पहुंचेगा। हल्द्वानी से 10:30 बजे उड़ान भरने के बाद 10:50 पर पंतनगर पहुंचेगा। यहां से 11:20 बजे उड़ान भरने के बाद 12:10 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा। पिथौरागढ़ से 12:30 बजे उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर 01:20 बजे पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से 01:50 बजे उड़ान भरने के बाद 02:10 बजे हल्द्वानी पहुंचेगा। हल्द्वानी से 02:30 बजे उड़ान भरने के बाद 03:40 बजे यह देहरादून में उतरेगा।
एसडीएम को जांच में मिलीं खामियां
एसडीएम मनीष कुमार ने हेलीपैड पर पहुंचने के बाद पवन हंस के मैनेजर नीरज कुमार सैनी से जानकारी ली। पता चला कि हेलीपैड पर कोई स्थायी कर्मचारी नहीं है। हेलीपैड स्थित विश्रामगृह में पेयजल की भी व्यवस्था कामचलाऊ थी। एसडीएम ने व्यवस्था ठीक करने का भरोसा दिलाया है।
पुलिस ने संभाली थी सुरक्षा व्यवस्था
हेलिकॉप्टर आवागमन के लिए काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था को संभाला था। विश्रामगृह में जांच के लिए एचएचएमडी के साथ महिला होमगार्ड तैनात थी।
यात्रा में इन्हें साथ ले जाने पर है प्रतिबंध
हल्द्वानी। यात्रा के दौरान ज्वलनशील वस्तुओं, खिलौनानुमा हथियार, कैंची, रेजर, चाकू, कटर, बाक्स आािद पर प्रतिबंध है। उड्डयन विभाग के अनुसार बेसबॉल, धनुष, तीर, बैट, हॉकी स्टिक साथ ले जाना भी मना है। बंदूक, गोला बारूद, धारदार हथियार, कार्ड लेस ड्रिल, रिंच सरौता आदि भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें