फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी नदी के पुल पर डाल दी ओएफसी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण टेलीकॉम कंपनियां मनमानी कर रही हैं। हाल यह है सूखी नदी में बने पुल पर एक टेलीकॉम कंपनी ने ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाकर रातों-रात एक फीट ऊंची और एक फीट चौड़ी ऊंची दीवार खड़ी कर दी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टेलीकॉम कंपनी से आरसीसी तोड़ने को कहा है।
विज्ञापन

एक टेलीकॉम कंपनी गौलापार से होते हुए सितारगंज तक ओएफसी लाइन बिछा रही है। नियमानुसार पुल से ओएफसी डालने के लिए विभाग से अनुमति लेनी होती है। ओएफसी हमेशा पुल के किनारे या नीचे से होकर जाती है लेकिन सूखी नदी में पुल के पास ओएफसी बिछा रही कंपनी ने रविवार रात ओएफसी बिछाकर बकायदा उसमें सीसी भी कर दिया। सीसी करने से एक ओर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। पुल की चौड़ाई भी घट गई।
एई को मौके पर भेजा गया था। शिकायत सही पाई गई है। टेलीकॉम कंपनी को नोटिस दिया जा रहा है। साथ ही तुरंत सीमेंट को उखाड़ने और ओएफसी को हटाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-अशोक चौधरी अधिशासी अभियंता लोनिवि
यहां बिना अनुमति के खोद डाले फुटपाथ
हल्द्वानी। एक टेलीकॉम कंपनी गौलापार क्षेत्र में ओएफसी बिछाने का काम कर रही है। यहां फुटपाथों को खोद दिया गया है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए अनुमति ली हुई है लेकिन फुटपाथ को बराबर नहीं किया गया है। उधर, दानीबंगर के पास सड़क के फुटपाथों को पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोद दिया गया है। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क के फुटपाथों को खोदने की अनुमति गौलापार क्षेत्र में नहीं ली गई लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को एई को गौलापार क्षेत्र में भेजा जाएगा। कंपनी से कहकर फुटपाथों को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें