फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला के दो लोगों में मिले डेल्टा वैरियंट के लक्षण

विज्ञापन
New delta covid Variant in Dharchula
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के धारचूला ब्लॉक के दो लोगों और नेपाल के एक व्यक्ति में डेल्टा वेरियंट के लक्षण मिले हैं। तीनों व्यक्ति तीन जुलाई, पांच जुलाई और सात जुलाई को कोविड पॉजीटिव आए थे, जिसके बाद इन्हें आइसोलेट किया गया था।
विज्ञापन

तीनों व्यक्ति कुछ समय पूर्व स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों के सैंपल गुरुग्राम की एक प्राइवेट लैब भेजे थे। लैब ने दो माह बाद तीनों व्यक्तियों में डेल्टा वेरियंट के लक्षण मिलने की पुष्टि की है।
नया वेरियंट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई। शीघ्र ही तीनों व्यक्तियों की स्वास्थ्य विभाग फिर से जांच करेगा। लोगों ने प्राइवेट लैब पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1575 लोगों की सैंपलिंग में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। जिले में वर्तमान में पॉजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत है। अब तक 160 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। तीन जुलाई, पांच जुलाई और सात जुलाई को धारचूला में तीन व्यक्ति कोविड संक्रमित पाए गए थे।
विभाग ने इन्हें नियमानुसार आइसोलेट कर उपचार किया और स्वस्थ होने पर घर भेज दिया। लैब ने करीब डेढ़ माह बाद तीनों व्यक्तियों में एवाई-12 और एवाई-2 वेरियंट की पुष्टि की है।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत का कहना है कि यहां से सैंपल एसटीएच हल्द्वानी भेजे जाते हैं। एक व्यक्ति नेपाल का है। दो व्यक्तियों से संपर्क हो चुका है। दोनों स्वस्थ हैं। उनकी और उनके परिवार के अलावा पड़ोसियों की सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें