पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी संध्या डालाकोटीसमर्थको ने गेट बंद कर मिलने नहीं दिया गेट के बाहर ही बैठ गई
- फोटो : Amar Ujala
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। मंगलवार की प्रातः पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को मनाने उनके घर पहुंचीं लालकुआं सीट से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी को विरोध का सामना करना पड़ा। दुर्गापाल के समर्थकों ने मुख्य द्वार बंद कर दिया और संध्या डालाकोटी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
समर्थकों ने संध्या डालाकोटी को दुर्गापाल के घर के अंदर नहीं घुसने दिया। इसके बाद संध्या डालाकोटी और उनके पति किरन डालाकोटी अपने समर्थकों के साथ गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के बेटे पंकज दुर्गापाल उन्हें समझाते रहे कि वे इस समय लौट जाएं क्योंकि कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। बाद में दोनों वहां से चले गए और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा के आवास पर जाकर मुलाकात की।