फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Accident: हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स के नहीं लगे ब्रेक, खाई में गिरी गाड़ी; दस घायल

Mon, 19 Feb 2024 04:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मैक्स के खाई में गिरने से वाहन में सवार 10 यात्री घायल हो गए। वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
Nainital accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़पानी के पास धारी-धानाचूली मोटर मार्ग में सरना में सोमवार को हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मैक्स के खाई में गिरने से वाहन में सवार 10 यात्री घायल हो गए। वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर पदमपुरी सीएचसी भेजा। जहां पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। साथ ही पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार को पोखराड़ के पास मैक्स के खाई में गिरने से मधुलिका (36), अजय पाल सिंह (43), नीतू उपाध्याय (40), दीपा बोरा (36), जीवन चंद्र (39), मंजू शर्मा (32), अर्चना आर्या (37), शष्टी दत्त जोशी (70), बच्ची सिंह (63) और बीना जोशी (35) घायल हो गए। सभी घायलों को पदमपुरी सीएचसी लाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचे सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। पांच घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है और पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

ये पढ़ें- Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के उपद्रवियों को जेल भेजा, प्रशासन की बढ़ी चिंता; अब शिफ्ट किए जाएंगे कैदी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि घायलों को एसटीएच भेजा गया है। उन्होंने कहा कि चालक ने वाहन में ब्रेक नहीं लग पाने के चलते वाहन के खाई में गिरने की बात कहीं गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें