फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में फायर स्टेशन के लिए विधायक ने देखी जमीन

विज्ञापन
भीमताल में फायर के लिए भूमि का निरीक्षण करते विधायक राम सिंह कैड़ा और अन्य लोग। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्रवासियों की फायर स्टेशन बनाने की सालों पुरानी मांग पर शुक्रवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों, व्यापारियों और सभासदों के साथ जमीन का निरीक्षण किया। विधायक के नेतृत्व में विकास भवन के पास स्थित सिडकुल की खाली पड़ी जमीन देखी गई। उन्होंने कानूनगो राधे राणा से भी क्षेत्र में सरकारी जमीन देखने के लिए कहा।
विज्ञापन

कैड़ा ने कहा कि अगर क्षेत्र में आग लगती है तो नैनीताल या हल्द्वानी से फायर ब्रिगेड के वाहन आग बुझाने के लिए बुलाए जाते हैं लेकिन वाहनों के पहुंचने तक काफी नुकसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि वह सिडकुल की जमीन के लिए मुख्यमंत्री और शासन के उच्च अधिकारियों से बात करेंगे।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने कहा कि फायर स्टेशन बनने से आग की बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, ईओ विजय बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि पंकज उप्रेती, सभासद रामपाल गंगोला, आशा उप्रेती, पूरन बृजवासी, जीवन पलड़िया, प्रेम कुल्याल, कोमल पोखरिया, रोहित पलड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें