फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम दर्शन में झांकियों ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सामाजिक संस्था ध्येय की ओर से शनिवार शाम नौकुचियाताल क्षेत्र में श्रीराम दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रामचरितमानस की चौपाई और रामानंद सागर के रामायण की धुन के बीच श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और शबरी की भव्य झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

दांगड़ में आयोजित कार्यक्रम में तारा पांडे, हेमचंद्र पांडे और उनकी टीम ने श्रीराम लक्ष्मण जन्म, जनक के दरबार में सीता स्वयंवर और श्रीराम के वन गमन को देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
भरत का श्रीराम की खड़ाऊं सिर पर रखकर लौटने, राजतिलक के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष राहुल जोशी, नवीन दुम्का, पुष्पा जोशी, रेवती जोशी, सतीश जोशी, मुकेश जोशी, संजय जोशी, प्रदीप दुर्गापाल, मनोज दुर्गापाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें