फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/भीमताल/भवाली (नैनीताल)। असम में भाजपा प्रत्याशी की कार में मिली ईवीएम के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका।
विज्ञापन

रामनगर में रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत और जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रानीखेत रोड पर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि असम में भाजपा प्रत्याशी की कार में मिली ईवीएम से स्पष्ट हो गया है कि चुनाव में गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने आगामी चुनाव ईवीएम के बदले बैलेट पेपर से कराने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष डीसी हरबोला, बीना रावत, विनय पडालिया, जावेद खान, अशफाक अली, अनीता बिष्ट, विमला आर्य, लक्ष्मी ठाकुर, ममता आर्य आदि शामिल रहीं।
इधर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को तिकोनिया तिराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में थानाध्यक्ष के माध्यम से चुनाव आयुक्त को ज्ञापन भेजा, जिसमें उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। इस मौके पर नीरज कुमार मोनू, खुशीराम, हेमा परगांई, भूपेंद्र कनौजिया, हरीश जोशी, निर्मला आर्या, रामा लाल, नाजरा बेगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं भवाली में भी नगर अध्यक्ष हितेश साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। इस दौरान पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, कांग्रेसी दयाल आर्या, पुष्पेश पांडे, हरेंद्र आर्य, गिरीश आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें