भीमताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बुधवार को अपना 49वां स्थापना दिवस मनाया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भीमताल टीआरसी में केएमवीएन की ओर से सैलानियों को आकर्षित करने के लिए बनाई गई कुमाऊंनी बाखेली और डैक का उद्घाटन किया।
भीमताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बुधवार को अपना 49वां स्थापना दिवस मनाया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भीमताल टीआरसी में केएमवीएन की ओर से सैलानियों को आकर्षित करने के लिए बनाई गई कुमाऊंनी बाखेली और डैक का उद्घाटन किया। कुमाऊं कमिश्नर रावत ने कहा कि केएमवीएन लगातार पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीमताल टीआरसी में बनी कुमाऊंनी बाखेली सैलानियों को फोटो और सेल्फी खिंचने के लिए आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
साथ ही डैक के निर्माण से सैलानी म्यूजिक और डांस का लुत्फ उठा सकेंगे। आयुक्त ने कहा कि केएमवीएन को सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन को लेकर नए काम करने होंगे। केएमवीएन के प्रबंधक डॉ.संदीप तिवारी ने कहा कि केएमवीएन ने वर्ष 2024-25 में 14 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि सैलानियों के लिए कुमाऊंनी बाखेली और डैक बनाई गई है। सैलानियों को बेहतर पर्यटन सुविधाएं देने के लिए कुमाऊं मंडल में निगम काम कर रहा है। साथ ही गुंजी में केएमवीएन पेट्रोल पंप का निर्माण करने जा रहा है।
आयुक्त ने केक काटकर स्थापना दिवस की बधाई दी। स्थानीय युवाओं ने म्यूजिक सिस्टम से लोगों को आकर्षित किया। आयुक्त ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ भी लगाए। इस दौरान डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ल, एसडीएम प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।