फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण मामले में 14 लोगों को मिलेगी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट के संज्ञान लेने पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब अतिक्रमण के मामले में 14 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले 14 लोगों को चिन्हित किया गया है। ऐसे लोगों को शीघ्र ही नोटिस भेजे जाएंगे। छह अन्य लोगों के मामले में अभी जांच चल रही है। डीएम ने अन्य लोगों के मामले में 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बता दें कि ललित मोहन सिंह नेगी (लोकेश नेगी) ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। आरोप लगाया था कि शहर के 20 बड़े कारोबारियों ने सार्वजनिक भूमि का अतिक्रमण कर उस पर दुकानें बना ली है। इसी कारण कांप्लेक्स में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कुछ लोगों ने मानचित्र भी पास नहीं कराए हैं। मामले में खंडपीठ ने सुनवाई के बाद नैनीताल जिलाधिकारी और एसडीएम को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। आदेश के दो माह बाद जिला प्रशासन कार्रवाई के लिए सक्रिय हो गया है। बैठक में जिलाधिकारी के साथ एडीएम प्रशासन, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें